Viral Video: 'ये सुपरमैन है...'पानी के उपर शख्स ने किया 'Pushups', वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस बीच  जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसे देखने के बाद आप के अंदर भी जोश आ जाएगा। वीडियो में एक शख्स पानी के ऊपर ऐसे-ऐसे कारनामे करते हुए नजर आ रहा है जैसे मानों ये पानी नहीं बल्कि जमीन पर ऐसे कारनामे कर रहा है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

हैरतंअगेज करतब का वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स बोट से लटकी हुई रस्सी को पकड़े हुए है। और बोट के पीछे पानी पर बैठ कर फिसलता हुआ किनारे आ रहा है। इसे देख ऐसा लगता है कि मानों ये पानी पर नहीं बल्कि जमीन पर फिसल रहा है। ये शख्स इतने पर ही नहीं रुकता है। वो इसके बाद पानी पर बैठ कर, एक पैर से उल्टा खड़ा होकर और भी कई तरह से अनेको हैरतअंगेज कारनामें करता हुआ नजर आ रहा है। हैरान करने वाली बात यह है कि उसने पानी पर पुशअप करके दिखाया। ये शानदार करतब को देख लोगों ने शख्स की खूब तारीफ की।

लोगों ने किया ये कमेंट?
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X(पहले ट्विटर) पर @TheFigen_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को देखने के बाद सभी लोग हैरान हो गए और कमेंट करते हुए शख्स की जमकर तारीफ की। एक बंदे ने कहा, ये सुपरमैन है। तो वहीं एक दूसरे बंदे ने लिखा, ये करना कितना मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: गरीब बच्चे ने मां के लिए गाया बेहद मार्मिक गाना, दर्द बयां करता ये वीडियो देख नम हो जाएंगी आंखें