It's Magic: मां के गर्भ से बाहर निकलते ही बच्चे ने किया वॉक, वीडियो देखकर यूजर्स हैरान
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिन्हें देखकर हर कोई हैरत में पड़ जाता है। कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हमें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है।
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा। इस वीडियो में एक बच्चे को मां के गर्भ से निकलते ही चलते देखा गया। बच्चा जैसे ही मां के पेट से बाहर निकला, वो वॉक करने लगा। वीडियो में बच्चे को बेड पर एक नर्स पकड़े दिख रही है। वहीं उसके हाथ के सपोर्ट पर बच्चा चलने लगा। ये वीडियो अद्भुत है क्यूंकि मां के गर्भ से निकलने के बाद बच्चों की हड्डियां काफी कमजोर होती हैं। वो चलने में असमर्थ होते हैं। लेकिन यहां तो मैजिक हो गया।
https://www.instagram.com/reel/Cwoyw-gIfAe/?utm_source=ig_web_copy_link
बता दें वायरल हो रहे इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। इसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। ये वाकई हैरानी की बात है कि गर्भ से निकला नवजात अपने कदम बढ़ा रहा था। बच्चों को ऐसा करने में पांच से छह महीने लगते हैं। तब तक उनके पैर की हड्डियां थोड़ी मजबूत होती हैं। इसके बाद ही वो चल पाते हैं। लेकिन इस बच्चे को तो कुछ ज्यादा ही जल्दी थी। उसने तुरंत ही अपना कमाल दिखाया और वॉक करने लगा।
बता दें इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, जहां से अभी तक इसे लाखों बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस बच्चे को 5 G बच्चा बताया। कैप्शन में लिखा था कि ऐसे बच्चे किसी चीज का वेट नहीं करते। कमेंट में लोगों ने इस वीडियो को काफी मजेदार बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये तो एक साल का होने से पहले ही कई कारनामे कर दिखाएगा। वहीं अन्य यूजर ने लिखा कि शायद इसकी मां ने प्रेग्नेंसी में काफी चिकन सूप पिया था।
ये भी पढे़ं- VIRAL NEWS: मजदूर के अकाउंट में अचानक आए 200 करोड़ रुपये, परिवार के उड़े होश
