सूडान के सेना प्रमुख ने अर्धसैनिक समूह को भंग करने का जारी किया आदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खार्तूम। सूडान के सेना के प्रमुख और सूडान की परिवर्ती संप्रभुता परिषद के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल अब्देल फतह बुरहान ने एक संवैधानिक आदेश जारी कर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) अर्धसैनिक समूह की स्थापना करने वाले कानून को निप्रभावी कर दिया।

 अप्रैल में सूडानी सेना और आरएसएफ के बीच संघर्ष की शुरुआत में बुरहान ने अर्धसैनिक समूह को भंग करने का फरमान जारी किया था। सूडानी सेना और आरएसएफ अर्धसैनिक बल के बीच अप्रैल में हिंसक झड़प हुई। 

संघर्ष के पक्षों ने तब से कई अस्थायी राष्ट्रव्यापी युद्धविराम लागू किया हुआ हैं, लेकिन किसी ने भी विवाद को सुलझाने में मदद नहीं की है। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि संघर्ष में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। संघर्ष के पक्षों ने मई में सऊदी अरब के जेद्दा शहर में शांति वार्ता शुरू की। लेकिन तब से दोनों पक्ष बार-बार एक-दूसरे पर समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगा रहे है।

ये भी पढ़ें:- Japan Moon Mission: चंद्रमा पर लैंडर मिशन के सफल प्रक्षेपण पर JAXA को ISRO ने दी बधाई

संबंधित समाचार