चीन बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोग लापता, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लान्झू। चीन के गांसु प्रांत में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से करीब सात लोग लापता हो गए और तीन अन्य लोग घायल हुए है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि गन्नान तिब्बती स्वायत्त प्रान्त की ज़ियाहे काउंटी में आज तड़के करीब तीन बजे मूसलाधार वर्षा के कारण दो टाउनशिप भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस घटना में करीब सात लोग लापता हो गए और तीन अन्य घायल हो गए।

 घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लापता लोगों में से छह निर्माण श्रमिक थे, जिनकी तलाश जारी है। प्रांत में क्रमशः 50.2 मिमी और 31.8 मिमी तक बारिश हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:- G20 में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए भाषण नहीं देंगे पुतिन, Dmitry Peskov ने दी जानकारी

संबंधित समाचार