रामपुर: राइस मिल नीलामी के विरोध में आक्रोशित किसानों ने फूंका बैंक मैनेजर का पुतला, 17 दिनों से जारी है धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंक मैनेजर का पुतला फूंकते किसान।

रामपुर/केमरी, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में बिलाल राइस मिल केमरी पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। आक्रोशित किसानों ने बैंक मैनेजर का पुतला फूंका।
      
जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सर्किल रेट से कम में मिल की नीलामी करने वाले एसबीआई मैनेजर की जांच होनी चाहिए। आज सिर्फ मिल पर पुतला फूंका गया है। आने वाले समय में पूरे जिले में मिल की गलत नीलामी करने वाले एसबीआई मैनेजर का पुतला फूंका जाएगा।

 उप मुख्यमंत्री से मिल की नीलामी में जो भी दोषी हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग करके पीड़ित किसानों को उनका बकाया रूपया दिलाने की मांग की जाएगी।

धरने में जिला प्रमुख सचिव प्रेम पाल गंगवार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, भगवान दास, अनोखे लाल, फूल सिंह, भूप राम, हरद्वारी लाल, उपेंद्र गंगवार, राहुल कुर्मी, एडवोकेट नरेंद्र गंगवार, अफजाल, मनजिंदर सिंह गिल, जितेंद्र कुमार, राकेश गंगवार, नन्हे राम, कामिल शाह, बजरुद्दीन सिद्दीकी आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- चीन बारिश के कारण हुए भूस्खलन में सात लोग लापता, तीन घायल

संबंधित समाचार