बरेली: मुनाफे का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार : कांधरपुर निवासी अब्दुल हलीम ने फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय के शाहिद अली और अब्दुल रऊफ के खिलाफ थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि इन लोगों ने मुनाफे का झांसा देकर उनसे मीट फैक्ट्री में रकम निवेश कराने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये ठग लिए। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपियों ने यह रकम फैक्ट्री में न लगाकर हड़प ली।

ये भी पढ़ें - बरेली: दिल्ली में 15 अक्टूबर को 'मुस्लिम महापंचायत', तीसरे मोर्चे का होगा गठन- मौलाना तौकीर रजा 

संबंधित समाचार