बरेली: दिव्यांग और दैवीय आपदा के पीड़िताें के लिए 458 मुख्यमंत्री आवास स्वीकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीडी ने संस्तुति कर शासन को भेजी फाइल, प्रत्येक लाभार्थी को मिलेंगे 1.20 लाख रुपये, शासन से इस बार 669 आवास देने का मिला था लक्ष्य, जल्द पूरा करने का दावा

बरेली, अमृत विचार : दिव्यांग और दैवीय आपदा से पीड़ित लोगों के खाते में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1.20 लाख रुपये जल्द भेजे जाएंगे। इन रुपयों से वह आवास का निर्माण करा सकेंगे। पीडी ने 458 लोगों की फाइलों पर संस्तुति करते हुए शासन को भेज दी हैं। अब शासन ने उन्हें धनराशि आवंटित की जाएगी।

ये भी पढ़ें - बरेली: मुनाफे का झांसा देकर साढ़े आठ लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज

मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। इस बार शासन ने दिव्यांग और दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए 669 आवास देने का लक्ष्य दिया था। पीडी तेजवंत सिंह ने बताया कि दैवीय आपदा के तहत तहसीलों से आई सूची का सत्यापन कराया, इसके बाद संस्तुति की गई है।

दिव्यांगों को आवास देने के लिए दिव्यांगजन कार्यालय से सूची ली गई थी। सत्यापन के बाद 458 आवास स्वीकृत हो गए हैं। फाइलें शासन को भेज दी गई हैं। अभी 211 पात्र बचे हैं, जिनकी फाइलों पर संस्तुति होनी है। जल्द ही इन फाइलों की भी संस्तुति करते हुए शासन को भेज दी जाएंगी। पीडी ने बताया कि 560 आवास का लक्ष्य दिव्यांगों के लिए आया है, जबकि 109 आवास का लक्ष्य दैवीय आपदा के पीड़ितों के लिए था।

लाभार्थियों को इसका भी मिलेगा फायदा: मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत दिव्यांगों और दैवीय आपदा पीड़ितों का चयन होने के बाद इन लाभार्थियों को आवास के साथ 90 दिन की मनरेगा मजदूरी का पैसा और शौचालय का पैसा भी देने का प्रावधान है। इन लाभार्थियों को इसका भी लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें - बरेली: दिल्ली में 15 अक्टूबर को 'मुस्लिम महापंचायत', तीसरे मोर्चे का होगा गठन- मौलाना तौकीर रजा 

संबंधित समाचार