प्रयागराज : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 770 बंदियों ने रखा व्रत, केंद्रीय कारागार में हुई भव्य सजावट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम पूरे देश में है। वही प्रयागराज के केंद्रीय कारागार नैनी में भी भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल में बंदियों के द्वारा पूरी जेल और अंदर बने मंदिरो को दीप और आकर्षक झांकियों से सजाया। 

27 (58)
  
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नैनी जेल में 770 निरुद्ध बंदियों ने जन्माष्टमी का व्रत रखा। बंदियों ने  पूरे भव्यता से अन्दर मंदिरो को सजाया। मंदिर और जेल के कैम्पस को दीप और आकर्षक झांकियों से सजाया। जेल में बंद बंदियों को जेल प्रशासन की ओर से व्रत में फलहार की व्यवस्था की गयी। जिसमे बंदियों को आलू, दूध, फल दिया गया।

28 (62)

 

वरिष्ठ जेल अधीक्षक रंग बहादुर ने बताया कि जेल में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व बंदियों के बीच मनाया गया। बंदियों की मेहनत से मंदिरो में साज सज्जा की गयी। साथ ही व्रत रहने वाले बंदियों का खास ध्यान रखा गया और उन्हे सारी सुविधा उपलब्ध कराई गयी। इस मौके पर जेल के तमाम अधिकारी, कुंज बिहारी, आलोक कुमार, समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

29 (65)

ये भी पढ़ें -जन्माष्टमी उत्सव में लखनऊ पुलिस लाइन पहुंचे CM योगी, बोले - शाश्वत है सनातन धर्म

संबंधित समाचार