हरदोई में बुखार से मौतों के बाद गौराडांडा बना कंटेनमेंट जोन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टड़ियावां/ हरदोई, अमृत विचार। गौराडांडा में बुखार से चार लोगों की मौत के बाद वहां कंटेनमेंट जोन बनाए जाने के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ डा.रोहिताश्व कुमार गुरुवार को गौराडांडा पहुंचें। उन्होंने सीएचसी टड़ियावां के अधीक्षक डा.सुशील कुमार कनौजिया से गांव के बारे में सारी अपडेट ली। इस बीच वहां लगाए गए शिविर में 152 लोगों का परीक्षण किया गया।

टड़ियावां ब्लाक के गुरसंडा गांव में सीएमओ डा. रोहिताश्व कुमार ने गुरुवार को वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव वालों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। सीएमओ डा. रोहिताश्व कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गौराडांडा गांव में अभी तक चार लोगों की बुखार से मौत होने की बात सामने आई है। उन्होंने जहां पर लोगों की मौत हुई है  उस एरिए को कंटेंटमेंट जोन के रूप में सीज करने के आदेश दिए हैं। पांच टीमें गठित कर उनके परिवार व आसपास के लोगों का परीक्षण कर रिपोर्ट आने के बाद उनका घर पर ही इलाज करने के लिए निर्देश भी दिए हैं। 

सीएचसी टड़ियावां की ओर गांव में शिविर लगाया गया। वहां टीम के साथ मौजूद सीएचसी अधीक्षक सुशील कनौजिया ने बताया कि शिविर में 152 लोगों का परीक्षण किया गया। इसमें चार मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। टीम लगातार शिविर लगा कर लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें दवाइयां दी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य टीम में चिकित्साधिकारी आरबीएसके डा. अनुज गुप्ता के अलावा कई डाक्टर और गुरुसंडा के पूर्व प्रधान व संघ के पूर्व अध्यक्ष आरएन सिंह मोनू मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -प्रयागराज : सपा विधायक रमाकांत यादव की जमानत याचिका खारिज

संबंधित समाचार