सपा उम्मीदवार सुधाकर को मिली अजेय बढ़त, 38000 के बड़े अंतर से दारा सिंह पीछे ...

सपा उम्मीदवार सुधाकर को मिली अजेय बढ़त, 38000 के बड़े अंतर से दारा सिंह पीछे ...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में वोटों की गिनती शुक्रवार सुबह शुरू हो गई, जिसे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के बीच पहला बड़ा चुनावी मुकाबला माना जा रहा है। सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हो रही है। शुरूआती रुझान में बीजेपी के दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। उम्मीद है कि करीब 4 बजे तक रिजल्ट आ जाएंगे।

घोसी उपचुनाव: सपा उम्मीदवार सुधाकर को मिली अजेय बढ़त

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार  सुधाकर सिंह को अजेय बढ़त मिल चुकी है। 30वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से करीब 38 हजार वोटों आगे चल रहे हैं। अब महज दो ही राउंड की गिनती बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है सुधाकर सिंह भाजपा के दारा सिंह को एक बड़े अतंर से इस उपचुनाव में मात देगें।

22वें राउंड के बाद सपा प्रत्याशी करीब 28 हजार वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह निर्णायक बढ़त की ओर हैं। सुधाकर सिंह ने 22वें राउंड की गिनती के बाद करीब 28 हजार वोटों की बढ़त बना ली है। 

19वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी ने बनाई 25 हजार मतों से बढ़त

घोसी उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 19वें राउंड की गिनती के बाद करीब 25 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।

17वें राउंड में सपा प्रत्याशी 23200 हजार वोटों से आगे

घोसी विधानसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह 23200 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं।

 

13 वें राउंड की काउंटिंग में SP को बढ़त, 19444 वोट से हुए आगे 

13 वें राउंड की काउंटिंग में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी ने 19444 वोट से बढ़त बना ली है। सुधाकर सिंह को 51844 वोट अब तक मिले हैं। जबकि उनके प्रतिद्वंदी बीजेपी के दारा सिंह चौहान को 32400 मत मिले हैं।

 

12वें राउंड की गिनती के बाद सपा उम्मीदवार 18215 वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीद सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 12वें राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह 18215 वोटों से आगे चल रहे हैं। बीजेपी के दारा सिंह चौहान लगातार पिछड़ रहे हैं। अभी भी 20 राउंड की गिनती बाकी है।

10वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी 12139 मतों से आगे

घोसी उपचुनाव में सपा उम्मीद सुधाकर सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सुधाकर सिंह भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह से 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को अब तक 38635 तो बीजेपी के दारा सिंह को 26496 मत मिले हैं। अभी भी 22 राउंड की काउंटिंग बाकी है।

8वें राउंड की काउंटिंग के बाद सपा प्रत्याशी 6885 मतों से आगे

घोसी उपचुनाव में आठवें राउंड की गिनती के बाद भी समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह की बढ़त जारी है, हालांकि धीरे-धीरे उनकी बढ़त कम हो रही है। आठवें राउंड के बाद सुधाकर सिंह को 29030 तो दारा सिंह चौहान को 22145 वोट मिले हैं।

5वें राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में पांचवें राउंड की गिनती समाप्त हो गई है। पांच राउंड की काउंटिंग के बाद भी सपा  उम्मीदवार की बढ़त जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपा के सुधाकर सिंह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 8557 मतों से आगे चल रहे हैं। सुधाकर सिंह को 22785 तो दारा सिंह चौहान को 14228 वोट मिले हैं।

घोसी उपचुनाव: चार राउंड की काउंटिंग खत्म, सपा 4076 वोटों से आगे

घोसी उपचुनाव में चौथे राउंड के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह भाजपा के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से 4076 वोटों से आगे चल रहे हैं। दारा सिंह चौहान को 10219 वोटो तो सुधाकर सिंह को 14286 वोट हासिल हुए हैं।

दूसरे राउंड में सपा प्रत्याशी 1372 वोटो से आगे

घोसी विधानसभा उपचुनाव में वोटों की गिनती जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दुसरे राउंड की काउंटिंग बाद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से करीब 1372 वोटों से अभी आगे चल रहे हैं।

पोस्टल बैलट की गिनती खत्म, सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह आगे

सूत्रों के हवाले से मिल रही खबर के मुताबिक पोस्टल बैलट कि गिनती खत्म हो गई है। पोस्टल बैलट की गिनती में सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह 378 मतों से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान से आगे चल रहे हैं। अभी पहले राउंड की मतगणना जारी है।

पोस्टल बैलट की गिनती खत्म, EVM से काउंटिंग शुरू

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पोस्टल बैलट की गिनती खत्म हो गई है, अब सभी 14 टेबल पर EVM मशीनें खोल दी गई है। फिलहाल काउंटिंग की रफ़्तार धीमी है। कहा जा रहा है कि थोड़ी देर में पहले राउंड का रिजल्ट सामने आएगा।

बोले ओपी राजभर- 11 बजे के बाद पंडाल छोड़कर भाग जायेंगे सपाई

सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के दावे के बीच ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि दारा सिंह चौहान 100 प्रतिशत जीत रहे हैं. 11 बजे तक सपाई पंडाल छोड़कर भाग जाएंगे। इन्हें किसी भी दल का सहयोग नहीं मिला है.

सपा उम्मीदवार का बड़ा दावा 

काउंटिंग से पहले सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए अपनी बड़ी जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव में सपा 50 हजार से अधिक मतों से विजयी होगी।

 

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के घोसी विधानसभा क्षेत्र में 50 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मंगलवार (पांच सितंबर) को उपचुनाव के लिए वोट डाला था, जो विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के गठन के बाद राज्य में पहला चुनावी मुकाबला था। पिछले साल के विधानसभा चुनाव में घोसी में 58.59 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, पांच सितंबर को हुए विधानसभा उपचुनाव में अंतिम मतदान प्रतिशत 50.77 दर्ज किया गया था। जुलाई में समाजवादी पार्टी (सपा) से 2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीट जीतने वाले दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में लौट आए थे और पार्टी ने उन्हें उपचुनाव लड़ने के लिए चुना था। 

उपचुनाव के लिए सपा ने सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है। 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में चौहान ने भाजपा उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को 22,216 मतों के अंतर से हराया था। उपचुनाव में चौहान को राजग सहयोगियों अपना दल (सोनेलाल), निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) पार्टी और पूर्व सपा सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का समर्थन मिल रहा है। 

दूसरी ओर सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह को ‘इंडिया’ के घटक दलों - कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (भाकपा-माले)-लिबरेशन और सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी से समर्थन मिला है। 

उपचुनाव का भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, जिसे 403 सदस्यीय राज्य विधानसभा में अच्छा बहुमत हासिल है। हालांकि, इसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए भविष्य का संकेत हो सकता है। उत्तर प्रदेश 543 सदस्यीय लोकसभा में 80 सांसद भेजता है। इस उपचुनाव में कुल 10 उम्मीदवार मैदान में थे। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उपचुनाव में कोई उम्मीदवार नहीं उतारा था।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : उत्कृष्ट काम करने वाले डॉक्टरों और समाजसेवियों को मिला सम्मान

ताजा समाचार

भाजपा अपने जेब से नहीं दे रही मुफ्त राशन, विपक्षी पार्टियों के प्रलोभन में न आएं, में प्रतापगढ़ में बोलीं मायावती
अयोध्या: आठ हजार से अधिक किसानों की सम्मान निधि पर संकट, इस वजह से नहीं मिलेगी 16 वीं किस्त
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में जंगल की आग में जिंदा जला युवक, परिजनों में कोहराम  
Kanpur: नशेबाज युवक ने छेड़छाड़ कर युवती को सड़क पर गिराया...राहगीरों के आने पर आरोपी फरार, वारदात CCTV में कैद
जौनपुर: हत्या का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत से हुआ फरार, लापरवाह दरोगा सिपाही निलंबित, पुलिस खोज बीन में जुटी
बरेली: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 14 लाख की स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार