पाकिस्तान में पुलिस की कार्रवाई में पांच आतंकवादी ढेर, हथगोले तथा आत्मघाती जॉकेट बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में पुलिस ने एक अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान के आतंकवादी निरोधी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधिकार पर बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अभबर्ग क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया।

 सीटीडी ने कहा कि अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादी तहरीक ए-तालिबान पाकिस्तान से संबंधित थे। इस अभियान में पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे।

इस दौरान मारे गए आतंकवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, हथगोले तथा आत्मघाती जॉकेट बरामद हुआ है। सीटीडी ने बताया कि गत सप्ताह बलूस्चितान प्रांत में दो अलग-अलग अभियान आठ आतंकवादियों मारे गए थे। 

ये भी पढ़ें:- Hong Kong Rain: बारिश ने तोड़ा 139 साल का रिकॉर्ड, हांगकांग शहर में अलर्ट जारी

संबंधित समाचार