अयोध्या : सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में मुकेश ने मारी बाजी
सिंधी सेवा संगम की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं का हुआ सम्मान
अयोध्या, अमृत विचार। विश्व सिंधी सेवा संगम की ओर से शुक्रवार को आयोजित सिंधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश रुपन कहा कि भाषा व संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए नियमित आयोजन की जरूरत है।
रामनगर कॉलोनी स्थित लालसाई मन्दिर में हुए समारोह में प्रथम पुरस्कार मुकेश लखमानी, द्वितीय कनक चैनानी, कोमल लखमानी व अमित चैनानी और तृतीय मोहिता रामानी, हर्षा हासानी व अच्युत रामानी दिया गया। सांत्वना पुरस्कार सुहाना रामानी, हिमांशी लखमानी, रागिनी चंदानी, खुशहाल लखमानी,छाया संगतानी व सौम्या उतरानी को मिला। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि अशोक मदान, सुचेता राहेजा, मुकेश रामानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सभी पुरस्कार उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश सचेतक नीलम मंध्यान व अमिता वर्मा के सहयोग से दिए गए। संचालन उप्र सिंधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ओमी ने किया।
प्रतियोगिता में 116 प्रतिभागियों ने भाग लिया था। समारोह की अध्यक्षता मन्दिर के प्रबंधक हरीश मध्यान ने की। गोल्डी वासवानी, संत दास नारंग, प्रभु दास अंदानी, विशाल खटवानी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -छह हजार कैमरों से लैस होगा प्रयागराज कमिश्नरेट, चप्पे-चप्पे पर नजर - ग्रामीण इलाको में होगी निगरानी
