छह हजार कैमरों से लैस होगा प्रयागराज कमिश्नरेट, चप्पे-चप्पे पर नजर - ग्रामीण इलाकों में होगी निगरानी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज कमिश्नरेट में अब अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने नया हथियार तैयार किया है। प्रयागराज कमिश्नरेट को छह हजार सीसीटीवी कैमरों से लैस कर शहर में अपराधियों पर निगरानी होगी। इस सुविधा में ग्रामीण इलाको को भी शामिल किया गया है। 

बता दें कि प्रयागराज में अब अपराधियों के रास्ते कठिन होंगे। इसके लिए अब पुलिस से बचना नामुमकिन होगा । प्रयागराज कमिश्नरेट की ओर से शहर और ग्रामीण इलाको को 6 हजार सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी शुरु कर दी गयी है। नौ महीने पहले कमिश्नरेट में चार हजार लगवाए नए कैमरे लगवाए गए हैं। दो हजार सर्विलांस कैमरों से शहरी क्षेत्र में पहले से निगरानी की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र के इलाके भी इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईट्रिपलसी) भी शामिल किये जाएगे। 

सेफ सिटी परियोजना के तहत पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं। इसके तहत सरकारी कैमरे तो लगवाए ही गए है। व्यापारियों के साथ बैठक कर उन्हे अपने दुकानों के बाहर कैमरे लगवाने की अपील की गई है। नौ महीनों में कुल 3901 कैमरे लगवाए गए है।ग्रामीण क्षेत्र के बाजार, स्कूल-कॉजेज व अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के बाहर कैमरे लगवाने पर विशेष निर्देश दिया गया है। करीब चार हजार सीसीटीवी कैमरो को इंस्टाल कराया गया है।  इन कैमरों को भी आईट्रिपलसी से जोड़ा जाए। इन कैमरों से मिलने वाली फीड को भी जरूरत पड़ने पर आईट्रिपलसी से देखा जा सकेगा और उसी हिसाब से मुख्यालय पर बैठे अफसर दूर-दराज के क्षेत्रों में भी होने वाली घटनाओ में अपराधियों पर कार्रवाई कर निर्णय लेगे। पुलिस आयुक्त रमित शर्मा का कहना है कि अभी और भी कैमरे लगवाए जाने हैं। इस काम में तेजी लाने के लिए संबंधितों को निर्देशित किया गया है।

यह कैमरे शहर के साथ ही नैनी, झूंसी व फाफामऊ में भी लगाए गए हैं। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक इस तरह की व्यवस्था नहीं थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरों के लग जाने से अब वहां भी सर्विलांस सिस्टम प्रभावी तरीके से लागू हो सकेगा। प्रयागराज में कुल 3901  कैमरे लगवाये गये है।

ये भी पढ़ें -बहराइच : रायगंज पहुंची मुख्य वन संरक्षक रेणु, ग्रामीणों को किया जागरूक

संबंधित समाचार