बहराइच : रायगंज पहुंची मुख्य वन संरक्षक रेणु, ग्रामीणों को किया जागरूक
नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के रायगंज गांव में पांच दिन पूर्व तेंदुए ने बालिका पर हमला कर मार डाला था। गांव में शुक्रवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने गांव का दौरा किया। ग्रामीणों के साथ बैठक कर मानव वन्यजीव संघर्ष न करने और सजग रहने के टिप्स दिए।
बहराइच वन प्रभाग के नानपारा रेंज अंतर्गत रायगंज गांव में मामा के घर आई बालिका को तेंदुए ने हमला कर मार डाला था। इसकी सूचना डीएफओ संजय शर्मा ने उच्च अधिकारियों को दी। शुक्रवार को अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/ मुख्य वन संरक्षक मध्य क्षेत्र रेणु सिंह रायगंज गांव पहुंची। उन्होंने मृत बालिका प्रियांशी के परिवारजनों से मिलकर शोक जताया। उनके द्वारा ग्रामीणों को मानव- वन्य जीव संघर्ष से होने वाली घटनाओं से बचाव/सावधानी बरतने हेतु सुझाव दिये गये। इस दौरान मौके पर मनोज कुमार सोनकर वन संरक्षक देवीपाटन, डीएफओ, एसडीओ, वन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -बहराइच : घोसी उपचुनाव में जीत पर झूमे सपाई, बांटी मिठाई
