अयोध्या : वारदात का राजफाश न कर दे, इसलिए की थी महिला की हत्या 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। पुलिस ने महराजगंज थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है और पड़ोसी जनपद अंबेडकरनगर के अहिरौली थाने के अटवाई गांव क्षेत्र में इसी तर्ज पर हुई युवक की हत्या का भी पर्दाफाश किया है। महिला की हत्या वारदात का राजफाश रोकने और रकम देने से बचने के लिए की थी। सभी मिलकर रकम लेकर विवाह के लिए युवती उपलब्ध कराते थे।  

गौरतलब है कि बुधवार 5 सितंबर को महराजगंज थाने के ग्राम काजीपुर बिसवा माझा स्थित गन्ने के खेत में राधा निवासी परसौली थाना बिल्सी जिला बदायूं का गला कटा शव मिला था। इसी दिन पड़ोसी जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अटवाई गांव स्थित गन्ने के खेत में एक युवक 33 वर्षीय नेकसू उर्फ़ नक्शा निवासी बदायूं का शव भी बंद बोरी में मिला था। दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और शव को छिपाने की धारा में केस दर्ज किया था। महराजगंज पुलिस ने गुरुवार को देवगढ़ नहर के पास से सुनीता निवासी रामपुर पुआरी मदरहिया थाना महराजगंज को गिरफ्तार किया तो पता चला कि महिला और युवक की हत्या सुनीता और उसके दामाद नन्हे सिंह निवासी कालूपुर बड़खेड़ा थाना बिसौली जनपद बदायूं ने मिलकर की थी। नेकसू को महिला की हत्या के तीन दिन पूर्व शराब पिलाकर कुदाल से मारा गया था, जबकि राधा की हत्या बांके से की थी।  

शुक्रवार की सुबह गोसाईगंज पुलिस की टीम ने मुठभेड़ में नन्हे को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में नन्हें को दाहिने पैर में गोली लगी है, जबकि सिपाही अनुराग के बांह को छूते हुए निकल गई। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है। थाने के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मौके से एक बाइक, देशी पिस्टल व कारतूस बरामद हुआ है। 

पूछताछ में नन्हे ने बताया कि उसने नेकसू का विवाह टांडा क्षेत्र निवासी युवती से कराई थी लेकिन वह वापस चली आई, जिसको लेकर नेकसू पत्नी को वापस दिलाने अथवा रकम वापस करने की जिद कर रहा था, इसलिए उसको मार दिया। वहीं रकम लेकर विवाह कराने में शामिल राधा को नेकसू की हत्या का राजफाश रोकने और राधा की ओर से रकम मांगने के चलते किया। मामले में रिपोर्ट दर्ज करवा आरोपी का चालान किया गया है।

ये भी पढ़ें -प्रतापगढ़ : पिता के सामने युवक की हत्या करने वाले दो दोषियों को उम्रकैद

संबंधित समाचार