बरेली: भारत जोड़ो यात्रा से चारों ओर फैला मोहब्बत का पैगाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के एक वर्ष पूरा होने पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चौकी चौराहा स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पार्क से भारत जोड़ो पदयात्रा निकाली गई। यात्रा गांधी उद्यान, शहामतगंज चौराहा, सेटेलाइट बस स्टैंड चौराहा के रास्ते नकटिया, मोहनपुर, नरियावल बाजार, ठिरया निजावत खां हाजी उवैस खां के कार्यालय पर समाप्त हुई।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के बाद से लगातार मोहब्बत का पैगाम चारों ओर फैल रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक मास्टर छोटे लाल गंगवार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केबी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, उपाध्यक्ष कृष्णकांत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष इलियास अंसारी, राजन उपाध्याय, डॉ. मेहंदी हसन, जुनैद हसन एडवोकेट, कलीम अख्तर, उल्फत सिंह कठेरिया, रजनीश शर्मा, सुरेश बाल्मीकि, दत्त राम गंगवार, गुड्डू खान, मिश्रीलाल गंगवार, कमर गनी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - बरेली: ये पीडब्ल्यूडी के अफसर.. शासन को कर देते हैं गुमराह

संबंधित समाचार