अमृत विचार इंपैक्ट : चकमार्ग से हटाया गया कब्जा, ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खबर का संज्ञान लेकर डीएम ने एसडीएम को मार्ग से कब्जा हटवाने के दिए निर्देश

नानपारा/बहराइच, अमृत विचार। जनपद के असवा मोहम्मदपुर गांव में एक ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते पर कब्जा कर निर्माण करवा लिया था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार तहसील के अधिकारियों से की, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में 500 से अधिक ग्रामीणों का आवागमन बंद था। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार में होने के बाद डीएम ने संज्ञान लेकर कब्जा हटवा दिया है।

 

अखबार की कटिंग

 

नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत असवा मोहम्मदपुर में गांव के पश्चिम मिट्टी का चकरोड है। इस रास्ते से 500 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। गांव निवासी दिवाकर, सत्रोहन, राजीव, राजित राम, रोहित और नानू ने बताया कि ढाई माह पूर्व गांव निवासी सुनील कश्यप ने चक रोड पर कब्जा कर लिया। इसके बाद सुनील ने दीवार उठा दिया। जबकि ग्रामीण इसका विरोध करते रह गए। 

ग्रामीणों के विरोध के बाद भी सुनील ने दीवार उठा कर आम लोगों का रास्ता बंद कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत तहसील में करने के साथ थाने की पुलिस को अवगत कराते हुए सड़क बंद होने की शिकायत की, लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस और तहसील प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसे में इन ग्रामीणों का चक रोड से आवागमन पूरी तरह से बंद था। सभी ग्रामीण ढाई माह से घरों में कैद है किसी तरह अपना काम चला रहे हैं। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत डीएम से की। खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार ने गुरुवार के अंक में प्रमुखता से किया। खबर का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मोनिकारानी ने एसडीएम अजीत परेस को चकमार्ग से कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने राजस्व कर्मियों की टीम को मौके पर भेज कर कब्जा हटवा दिया। इससे ग्रामीण काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें : रायबरेली : दो दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने पार किया लाखों का माल

संबंधित समाचार