Kanpur News: किसानों को उनकी भाषा में मिलेगी तकनीकी जानकारी, CSA University में इस दिन से लगेगा मेला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के सीएसए यूनिवर्सिटी में किसान मेला लगेगा।

कानपुर के सीएसए विवि में आठ अक्टूबर से तीन दिवसीय किसान मेला में हर दिन गोष्ठी व चौपाल के साथ प्रदर्शनी लगेगी। इसमें किसानों को उनकी भाषा में तकनीकी जानकारी मिलेगी।

कानपुर, अमृत विचार। किसानों को कृषि से संबंधित आधुनिक तकनीक आसानी से समझ में आ जाए, इसके लिए उन्हें देसी भाषा में मिट्टी की पोषकता से लेकर फसलों के प्रबंधन की  तकनीकी जानकारी दी जाएगी। यह काम चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आठ अक्टूबर से प्रस्तावित तीन दिवसीय किसान मेले में होगा। यहां हर दिन कृषक गोष्ठी व चौपाल के साथ विभिन्न उपकरणों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

किसान मेले की तैयारी को लेकर शुक्रवार को विश्वविद्यालय में हुई बैठक में कुलपति डॉ. आनंद सिंह ने विभिन्न समितियों के अध्यक्षों एवं संयोजको से कहा कि स्टालों पर किसानों को सरल भाषा में ऐसी तकनीकी जानकारी दी जाए, जिसका उपयोग वह अपनी खेती किसानी में आसानी से कर सकें। बैठक में निदेशक प्रसार डॉ. आरके यादव, निदेशक शोध डॉ. पी के सिंह, डॉ. पीके उपाध्याय, डॉ. महक सिंह, डॉ. राम बटुक सिंह आदि मौजूद रहे।

सीएसए के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुछ कृषि विज्ञान केंद्रों में कृषि विशेषज्ञों ने ऐसे प्रयोग किए हैं, जिसके अच्छे परिणाम सामने आए हैं। अब किसानों  को इन परिणामों की सरल भाषा में जानकारी दी जा रही है।

संबंधित समाचार