मुरादाबाद : बेटी का जन्म होने पर पत्नी को जमकर पीटा, फिर तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। दहेज की मांग कर रहे ससुराल वालों ने बेटी के जन्म होने पर विवाहिता को जमकर पीटा। यही नहीं उसे तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। मायके वाले पहुंचे तो उन्हें अपमानित कर भगाया। 

अतिरिक्त दहेज में कर और तीन लाख रुपए की मांग के संबंध में प्रताड़ित की जा रही विवाहिता का मामला  नारी उत्थान केंद्र में भी पहुंच चुका है। इसमें कई काउंसलिंग के बाद समझौता भी हुआ था। लेकिन बेटी के जन्म होने पर सारी बात बिगड़ गई और विवाहिता को ससुराल से निकाल कर दिया गया।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गीता ने रुक्मिणी का कराया था प्रसव, 30,000 में खरीदी थी उसकी बेटी

संबंधित समाचार