Fatehpur News: पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, बीए की छात्रा को बेहोश कर लूटी थी आबरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया।

फतेहपुर में पुलिस ने बीए की छात्रा को बेहोश कर दुष्कर्म मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व हुई घटना पर हथगाम पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

फतेहपुर, अमृत विचार। छात्रा संग सामूहिक दुष्कर्म में फरार एक समुदाय के युवक और उसके साथियों की तलाश में पुलिस ने गुरुवार रात और शुक्रवार की रात कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। एसपी की गठित की चार टीमों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया कि बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।

हथगाम थाने के एक गांव की रहने वाली 20 वर्षीय युवती बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। वह एक सितंबर को कालेज से घर लौट रही थी। रास्ते में छिवलहा प्रधान हलीम का रज्जीपुर गांव निवासी भांजा शाबान कुरैशी साथियों संग छात्रा को खंडहर में घसीट ले गया था। जहां नशीला पदार्थ सुंघाकर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने उसका वीडियो भी बनाकर वायरल किया था।

आरोपी की गिरफ्तारी को एसपी उदयशंकर सिंह ने स्वाट टीम प्रभारी प्रथम रवींद्र सिंह, गाजीपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा, हथगाम थानाध्यक्ष शैलेष सिंह और सर्विलांस टीम को लगाया था। टीमों ने शहर के पनी, लाला बाजार, मसवानी इलाकों में दबिश दी। उधर, हथगाम, थरियांव, खागा क्षेत्र में भी आरोपी के नाते-रिश्तेदारों के ठिकानों पर दबिश दी गई।

शुक्रवार की रात पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद शाबान को बेला मोड़ अमिलिहापाल मार्ग तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज