दुनिया भारत का गुणगान कर रही, कांग्रेस देश का अपमान करने में जुटी : नकवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 पटवाई में चल रहे मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए नकवी

मटका लेकर जाते पूर्व कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।

रामपुर, अमृत विचार। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मेरी माटी, मेरा देश अभियान में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया भारत का गुणगान कर रही है, वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी देश का अपमान करने की सुपारी के साजिशी सौदागर बन कर विदेश में घूम रहे हैं। 

पटवाई में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे देशव्यापी मेरी माटी, मेरा देश अभियान में मुख्तार अब्बास नकवी शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि सनातन आस्था, भारत की आत्मा है, आत्मा पर चोट और परमात्मा से खोट वाले मटियामेट हो जाते हैं। भारत हजारों साल से सनातन संस्कार, संस्कृति और संसाधनों को विदेशी आक्रांताओं द्वारा आपराधिक अराजकता के इतिहास का गवाह है। मुल्क, मानवता और भारतीय मूल्यों के खिलाफ कटुतापूर्ण क्राइम है। ऐसी किसी भी साजिश को एकजुट होकर परास्त करना हमारा राष्ट्रीय कर्त्तव्य है।

दुनिया भारत का गुणगान कर रही है, वहीं कांग्रेस और राहुल गांधी देश का अपमान करने की सुपारी के साजिशी सौदागर बन कर विदेश में घूम रहे हैं। एक बार फिर भारत की धाक-धमक को धूमिल करने की चंडाल चौकड़ी, धूर्ततापूर्ण धमाचौकड़ी की धुन में लग गई है। भारत की बढ़ती साख भानुमति के कुनबे की सनक बढ़ा देती है। विदेश में भारत को बदनाम करने की सुपारी लेकर सक्रिय हो जाते हैं।

इस अवसर पर साथ में सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, मोहनलाल सैनी, काशीराम दिवाकर, हंसराज पप्पू, दिनेश शर्मा, हरीश गंगवार, महासिंह राजपूत, राजीव मांगलिक, शिरीष गुप्ता, जगपाल यादव, संजय यादव, कुमार पाल सिंह, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, विवेक पांडे, चंद्र प्रकाश शर्मा, संजय चंद्रा, संजय चौधरी, नेतराम कश्यप, हेमराज लोधी, अजय सैनी, टेकचंद गंगवार आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  रामपुर : दहेज कम लाने का ताना देकर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित नौ पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार