सनातनी होने के नाते गर्व से कहता हूं कि मैं हिन्दू हूं : शिवप्रताप शुक्ला
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के साथ भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला रहे मौजूद
रायबरेली, अमृत विचार। महाराज शिवाजी द्वारा स्थापित हिंदवी स्वराज के 350वें वर्ष पर व्याख्यान कार्यक्रम शहर के फिरोज गांधी कॉलेज के सभागार में किया गया। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की अवध अंचल शाखा द्वारा आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ला रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला व विशेष प्रवेश दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के मुख्य अतिथि शिवप्रताप शुक्ला ने कहा कि सनातनी होने के नाते मैं गर्व से कह सकता हूं कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे राज्य की देवभूमि को मैं आगे बढ़ाने का काम करूंगा। शिवाजी के बारे में कहा उनके इतिहास को सभी को याद करते हुए कंठस्थ करना चाहिए और इसका काम महानाटक से बेहतर और कौन हो सकता है। 26 से 31 अक्टूबर के बीच में हिंदुत्व की शान बढ़ाने के लिए होने जा रहे महानाट्य जाणता राजा को भी लोग जरूर देखने जाएं। उन्होंने कहा कि इससे हम लोग हिन्दवी स्वराज को जान सकेंगे। दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम ने कहा कि जिस प्रकार आत्मा का शरीर से संबंध है, उसी प्रकार दुनिया का संबंध भारत से है। सनातन को समाप्त करने आया रोम मिट गया और दुनिया के धुरंधर मिट गए, लेकिन सनातन आज भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि आज से 350 वर्ष पहले हिन्द स्वराज की स्थापना शिवाजी ने की थी, उसका ही नतीजा है कि आज हिंदुस्तान जिंदा है। सनातन धर्म श्रेष्ठ है और कल भी रहेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने छत्रपति शिवाजी के बारे में विस्तृत रूप से व्याख्यान किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी ने जाति और धर्म हो मिटाकर अपनी सेना में सबको शामिल किया था। जब अफजल खान ने धोखे से शिवाजी को मारने की रणनीति बनाई थी, उस समय उनके दलित रक्षक जीवा ने ही उनकी जान बचाई थी। उन्होंने कहा कि जिस अफजल खान की समाधि शिवाजी ने गद्दारों की पहचान के रूप में कराई थी, उसी का मजार सौंदर्यकर्ण शिवसेना ने वर्ष 2021 में कराया है। इस दौरान महानाटक ‘जाणताराजा’ की एक झलक दिखाई गई। कार्यक्रम संयोजक दिनेश सिंह राठौर ने मंच का संचालन किया।
इस मौके उद्यान राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विधायक अशोक कोरी, सदर विधायक अदिति सिंह, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त वीरेंद्र तिवारी, बीजेपी अध्यक्ष रामदेव पाल, महिला विंग की अध्यक्ष श्रद्धा सिंह, अवध अंचल के सहसंयोजक रणविजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, विजय रस्तोगी, अखंड प्रताप सिंह, आरबी वैश्य, नरेंद्र प्रधान, बबलू प्रधान, शीवेंद्र सिंह, शिवम सिंह आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -कुंडा में प्रवेश द्वार पर राजा भैया और उनके प्रतिद्वंद्वी एक साथ करते हैं स्वागत
