बहराइच : घर में घुस गया विशालकाय मगरमच्छ, रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। मोतीपुर रेंज के बानपुरवा गांव निवासी एक ग्रामीण के घर में शनिवार रात को विशालकाय मगरमच्छ घुस गया। इस पर परिवार के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने अजगर का रेस्क्यू किया।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग अन्तर्गत मोतीपुर वन रेंज के पूर्वी बनघुसरी बीट का बानपुरवा गांव जंगल से सटा हुआ है। गांव निवासी धर्मेंद्र यादव शनिवार को खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहे थे। रात 10 बजे के आसपास उन्हें अजीब सी आवाज सुनाई दी। जिस पर उन्होंने घर के बाहर देखा तो परिसर में एक मगरमच्छ घुस आया। जिस पर उन्होंने शोर मचाते हुए सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद मौके पर वन विभाग के रेंजर पीडी कनौजिया, वाचर आलोक सिंह व बिपत पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू कर विशालकाय मगरमच्छ को पकड़कर कैद कर लिया। इसके बाद बंबई नाला में मगरमच्छ को सुरक्षित छोड़ दिया गया है।

ये भी पढ़ें -एक क्लिक में मिलेगी काशी से जुड़ी सभी जानकारी, वेबसाइट बनाने पर हो रहा काम

संबंधित समाचार