कौशांबी : युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। जिले के सैनी थाना क्षेत्र में आज एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने बताया कि नयापुरवा कोरिया गांव के पास से एक 22 वर्षीय युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। टांडा कोरिया मार्ग के किनारे नया पुरवा कोरिया गांव के पास से युवक का शव मिला है जिसके सिर पर चोट के निशान है प्रथम दृष्टया उसकी हत्या कर सड़क के किनारे शव फेंका गया है। 

मृतक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कोखराज थाना क्षेत्र के गरीब का पूरा गांव निवासी जसवंत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -UP Dog Attack : नोएडा में दम्पति पर महिला ने छोड़े पालतू कुत्ते, शिकायत दर्ज

 

संबंधित समाचार