रामपुर : लगातार हो रही बारिश से पटवाई में दो कच्चे मकान गिरे, मलबे की चपेट में आने से महिला घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटवाई (रामपुर), अमृत विचार। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण दो ग्रामीणों के कच्चे मकान गिर गए। जिसमे एक महिला दबकर घायल हो गई। उसको किसी तरह से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

लगातार दो दिन से हो रही बारिश से अब कच्चे मकान गिरना शुरू हो गए है। पटवाई थाना क्षेत्र के गांव सूपा निवासी किसान भूरा का कच्चा मकान  दोपहर के समय भरभराकर गिर गया है। गनीमत रही कि किसी को चोटें नही आई हैं। लेकिन रोजमर्रा का सामान मलबे में दब गया। वहीं गोसमपुर निवासी अब्दुल हसन पुत्र मियां जान पेशे से ट्रक ड्राइवर है। इनका मकान भी तेज बारिश के चलते भर भराकर गिर गया। जिसके मलबे की चपेट में आने से इनकी पत्नी शरीफन को मामूली चोटें भी आईं हैं।

वहीं मकान गिर जाने के बाद से परिवार खुले आसमान के नीचे समय काटने को मजबूर है। परिवार ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। उधर जानकारी के बाद प्रशासन ने लेखपाल को मौके पर भेजा है। हादसे के बाद काफी देर तक मौके पर अफरा- तफरी का माहौल बना रहा।

ये भी पढ़ें : रामपुर: पटवाई में कोसी नदी में डूबने से किसान की मौत, पशु के लिए चारा लेने गया था

संबंधित समाचार