कौशांबी : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशांबी, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पूर्व प्रधान की मृत्यु हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार तिलगोड़ी का मुन्नू लाल यादव (48) शनिवार शाम अपने खेत की फसल देखने के लिए गया हुआ था, साथ में उसका भांजा आलोक भी था । अंधेरा होने लगा तो मामा भांजे घर लौट रहे थे।

रास्ते में अचानक बरसात होने लगी तो मुन्नू लाल पेड़ की छाया में खड़े हो गए । इसी दौरान आकाशीय बिजली पेड़ के ऊपर गिर गई जिसकी चपेट में आकर मुन्नलाल गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें : लखनऊ में शिवपाल यादव समर्थकों ने लगाई होर्डिंग, लिखा- 'टाइगर अभी जिंदा है'

संबंधित समाचार