Auraiya News: कार सवार बदमाशों ने महिला को किया अगवा, लूटने के बाद उतार कर भागे, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में कार सवार बदमाशों ने महिला को अगवा किया।

औरैया में कार सवार बदमाशों ने महिला को अगवा कर लिया। बदमाशों ने करीब 50 हजार रुपये जेवर व तीन हजार नगदी लूट लिए। इसके बाद महिला को उतार कर भागे निकले।

औरैया, अमृत विचार। मौसी के घर से ससुराल जा रही महिला को कार सवार बदमाशों ने करीब 50 हजार रुपये जेवर व तीन हजार नगदी लूट लिए। इसके बाद महटौली के पास कार रोक कर बैग बाहर फेंक दिया और महिला को उतार कर भाग गए। मामले की जानकारी के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस ने छानबीन की। हाइवे के कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

फफूंद थाना क्षेत्र के सल्हापुर निवासी अश्वनी की पत्नी मधू कुछ दिन पहले कानपुर देहात जनपद के रसधान गांव में रहने वाली मौसी के यहां गई थी। कानपुर देहात के अमरौधा निवासी मधु की बहन अंजली भी वहां पहुंच गई। रविवार को मधू ससुराल जाने के लिए हाइवे पर एक कार में बैठ गई। उसके साथ उसकी बहन अंजलि भी थी।

कार में एक अन्य महिला पहले से पीछे सीट पर बैठी थी। सिकंदरा के बाद चालक कार को बेतरतीब तरीके से चलाने लगा। इससे डर कर मधू ने कार रोकने को कहा, लेकिन वह नहीं रुका। बाद में मधू व अंजलि ने तेज आवाज में कहा तो महटौली व औरैया के बीच हाइवे पर कार रोक कर उसका बैग व अन्य सामान्य नीचे फेंक दिया।

इसके बाद दोनों महिला को उतार दिया। शक होने पर मधू ने पर्स से मोबाइल फोन निकालने का प्रयास किया तो चेन चिपकी थी। पर्स फाड़ कर देखा तो सोने का हार, चांदी की कमरबंद, पायल गायब मिली। बाद में पति से फोन पर घटना की जानकारी दी। सल्हापुर गांव से पति समेत चार लोग औरैया पहुंचे। सुभाष चौक के पास दोनों महिला खड़ी मिली। पति ने बैग चेक किया।

इसके बाद खानपुर चौराहे पर तैनात पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने सिकंदरा कोतवाली की घटना होने की बात कह कर टरका दिया। सदर कोतवाल पंकज मिश्र को घटना की जानकारी हुई उन्होंने इंडियन आयल चौकी पुलिस को महिला व परिजन के साथ घटनास्थल भेजा। पुलिस ने छानबीन के बाद उन लोगों को जाने दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका