अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान ही लक्ष्य : लल्लू सिंह 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार/ अयोध्या, अमृत विचार। समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना ही केंद्र व प्रदेश सरकार का संकल्प हैं। यह बात रविवार को सांसद लल्लू सिंह ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में कही। वह अंकवारा व मोहतशिमपुर में घर-घर मिट्टी अभियान के शुभारंभ पर पहुंचे थे। 
     
इसके पूर्व ग्राम पंचायत रसूलाबाद के प्राथमिक विद्यालय में प्रधान प्रतिनिधि नीरज राणा द्वारा आयोजित स्वामी विवेकानंद व सुभाष चंद्र बोस के प्रतिमा का अनावरण करते हुए कहा कि हिंदू धर्म की व्याख्या व भारतीय संस्कृति का पताका फहराने का काम स्वामी विवेकानंद जी ने किया। प्राथमिक विद्यालय अकवारा में स्थापित की गई अमृत महोत्सव की शिलापट का अनावरण किया और मौजूद लोगों को शपथ दिलाई। जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल, दिनेश कुमार मिश्रा, योगेश कुमार मिश्रा, प्रधान मोहसिमपुर अनूप कुमार वर्मा, शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू, डॉ अविनाश सिंह, संजय विश्वकर्मा, रामसुख वर्मा मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -रायबरेली : ठेले से मरीज को अस्पताल लाने की फोटो वायरल, SDM बोले - मामले की जानकारी नहीं

संबंधित समाचार