रायबरेली : ठेले से मरीज को अस्पताल लाने की फोटो वायरल, SDM बोले - मामले की जानकारी नहीं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बछरावां / रायबरेली, अमृत विचार। प्रदेश सरकार मरीजों की सुविधा के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था होने का दावा करती है, लेकिन जिले में एंबुलेंस जरूरत के समय मरीजों के लिए उपलब्ध‍ नहीं हो पाती है। खास बात यह है कि एंबुलेंस निजी चिकित्सालयों में भी मरीजों को ले जाती है। जिस पर स्वास्थ्य विभाग पर सवाल भी खड़े हुए थे। 

रविवार को ठेले पर मरीज को अस्पताल लाये जाने की तस्वीर वायरल हुई है। सरकारी एम्बुलेंस की जगह ठेले पर मरीज लाये जाने की वजह दो दिन से हो रही बारिश के चलते रास्ते में जलभराव होना बताया जा रहा है। हालांकि इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष नहीं मिल सका है। संबंधित एसडीएम महाराजगंज का कहना है कि अभी मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है। 

मामला बछरावां सीएचसी का है। यहां बिशनपुर ग्राम सभा के अंतर्गत संजय नगर के रहने वाले छोटेलाल अपनी भतीजी की तबियत खराब होने पर ठेले से लेकर उसकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचे तो कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। उन्हीं लोगों ने जब छोटेलाल से सरकारी एम्बुलेंस की जगह ठेले पर मरीज लाये जाने का कारण पूछा तो उन्होंने कहा रास्ते में जलभराव है इसलिए कोई भी वाहन नहीं पहुंच सकता है। इस संबंध में वास्तविकता जानने के लिए जब जिम्मेदार अधिकारियों को फोन किया गया तो उप जिलाधिकारी महाराजगंज ने कहा कि मुझे मामले में कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें -जीवन में समय का करें सदुपयोग, मिलेगी सफलता : बृजभूषण

संबंधित समाचार