बहराइच : एचटी लाइन छूते ही जल गया युवक, कपड़ा छत पर फैलाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। सीतापुर जनपद के सिरसा गांव निवासी एक युवक छत पर कपड़ा फैलाते समय एचटी लाइन को छू गया। वह तार पकड़ते ही जलने लगा। परिवार के लोगों ने डंडा मारकर युवक को छुड़ाया। गंभीर हालत में युवक को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है।

सीतापुर जनपद के रेउसा थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा निवासी राज कुमार पुत्र गुरुचरन के मकान के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। रविवार सुबह वह छत पर कपड़ा डालने के लिए गया। हाथ ऊपर करते ही वह एचटी लाइन को छू गया। करंट की चपेट में आकर वह झुलसने लगा। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग छत पर पहुंचे। सभी ने डंडे से तार को अलग किया। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अंकित त्रिपाठी ने बताया कि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : अयोध्या : जटायु वोट में चोरी, संचालन बाधित करने का हुआ प्रयास

संबंधित समाचार