अयोध्या : जटायु वोट में चोरी, संचालन बाधित करने का हुआ प्रयास 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार । प्रदेश के पर्यटन मंत्री के हाथों उद्घाटित जटायु वोट में चोरी और संचालन बाधित करने के प्रयास का मामला सामने आया है। वोट संचालन दल के सदस्य ने पुलिस को तहरीर देकर जाँच और कार्रवाई की मांग की है।  

वोट संचालन दल के सदस्य मोहित कालरा पुत्र आशिक कालरा का कहना है कि शनिवार की रात 1 बजे वह सरयू में घाट किनारे खड़ी वोट के पास मौजूद थे और तीन लोग वहां खड़े वोट की ओर देख रहे थे। वह घाट स्थित बुकिंग आफिस में चले गए तो बाहर आवाज सुनाई दी।  इसके बाद मौके पर पहुंचे तो एक लड़का गेट पर खड़ा दिखा और उसके दो साथी भीतर थे। गेट पर खड़े लड़के से पूछताछ की तो वह बहस करने लगा और भीतर से उसके दोनों साथी भी आ गए। उनसे वोट के भीतर जाने का औचित्य पूंछा तो धक्का देकर घाट पर वोट न चलवाने की धमकी देते हुए भाग निकले।  मोहित का कहना है कि भीतर जाकर पड़ताल की तो पायलट केबिन में रखा दो हजार रूपये, कैलकुलेटर, कम्पास गायब और वोट के इंजन ऑयल व डीजल की पाइप क्षतिग्रस्त मिली। मोहित कालरा ने पूरे घटनाक्रम की लिखित तहरीर नया घाट पुलिस चौकी में दी है। कार्रवाई और पक्ष जानने के लिए अयोध्या कोतवाली पुलिस को फोन किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा।

यह भी पढ़ें : नोएडा : सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा की हत्या

संबंधित समाचार