कानपुर : व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शनिवार देर रात फजलगंज थानाक्षेत्र की मिल एरिया चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित मोमिया मार्केट में चोरों ने व्यापारियों की दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। रविवार सुबह व्यापारी पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुकानदारों से पूछताछ कर छानबीन शुरू कर दी। 

विजय नगर निवासी राकेश कुमार उर्फ लाला की गंदा नाला के पास स्थिति मोमिया मार्केट में शक्ति टेड्रर्स के नाम से तिरपाल, मच्छरदानी व मोमिया की दुकान है। व्यापारी ने बताया कि वह रोज की तरह शनिवार रात करीब नौ बजे दुकान बंदकर घर चले गए थे। रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने आसपास की दुकाने देखी तो पड़ोसी की एक दुकान का ताला टूटा था। पीड़ित दुकानदार ने घटना की जानकारी डॉयल-112 नंबर दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की। आरोप लगाया कि मार्केट से चंद कदम की दूरी पर चौकी स्थित है। जहां पर रात में पुलिस रहती है। इसके बाद भी ताले तोड़कर चोरी हो गई। चौकी प्रभारी मिल एरिया ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है। अगर तहरीर आती, है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

पहले भी हो चुकी पड़ोसी से लूट

पीड़ित के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले लाला के पड़ोसी सरदार फाइनेंस का काम करते है। शाम के समय दो बदमाशों ने उनका रुपये से भरा बैग लूट लिया था। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई थी। 

वसूली में मस्त रहती पुलिस 

घटना के बाद दुकानदारों में आक्रोश दिखा। उन लोगों का कहना था कि पुलिस क्षेत्र में सिर्फ वसूली करने में मस्त रहती है। क्षेत्र में क्या हो रहा है, उन्हें कोई चिंता नहीं है। आरोप लगाया कि गंदा नाला चौरहे पर स्थित पुलिस चौकी हमेशा बंद रहती है।

यह भी पढ़ें : कानपुर : चकेरी में बीज कारोबारी के घर 20 लाख की चोरी

संबंधित समाचार