पीलीभीत: तालाब की जगह पर निर्माण से रोका तो कर दी पूर्व सैनिक की पिटाई, पत्नी को छेड़ा..जानिए मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। तालाब की जगह पर अवैध निर्माण कराने से रोकने पर पूर्व सैनिक और उसकी पत्नी की पिटाई कर दी गई। पत्नी से आरोपियों ने छेड़छाड़ भी की। भीड़ जमा होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

थाने में दी गई तहरीर में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति पूर्व सैनिक हैं।चार सितंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे कस्बे में ही जनता इंटर  कॉलेज के सामने एक तालाब की जगह पर अवैध निर्माण कुछ लोग कर रहे थे। जबकि पहले से ही नगर पंचायत के द्वारा अवैध कब्जा करने वालों पर एफआईआर भी कराई जा चुकी है। इसके बाद भी बेखौफ होकर आरोपी निर्माण कार्य कराने लगे। इसकी पीड़िता ने शिकायत पुलिस और नगर पंचायत में की थी। जिसकी रंजिश आरोपी मानने लगे। 

नौ सितंबर को आरोपी एकजुट होकर आए और पीड़िता का हाथ पकड़कर खींच लिया। गाली गलौज करते हुए मारपीट व छेड़छाड़ की गई। शोर पर पति बचाने आए तो उनके साथ भी मारपीट की। जिसमें दंपति को काफी चोट आई।  शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मामले में वार्ड नंबर पांच के निवासी चांद मियां, इस्माइल, नाजिम, सालिम और मुन्ना के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़, गाली गलौज, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

ये भी पढे़ं- पीलीभीत: बिना बताए लखनऊ चले गए ईओ, टेंडर न होने से चेयरमैन गुस्साए ..मांगा जवाब

 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म