लखनऊ: जेईई मेंस में राजधानी के मेधा​वियों ने लहराया परचम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परीक्षा परिणाम के मुताबिक राजधानी लखनऊ के भी मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंदिरानगर निवासी आदित्य पाण्डेय ने 99.963 परसेंटाइल (रैंक 483) और नमन ने 99.960 परसेंटाइल रैंक (529) हासिल …

लखनऊ, अमृत विचार। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित जेईई मेन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जारी परीक्षा परिणाम के मुताबिक राजधानी लखनऊ के भी मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंदिरानगर निवासी आदित्य पाण्डेय ने 99.963 परसेंटाइल (रैंक 483) और नमन ने 99.960 परसेंटाइल रैंक (529) हासिल किए।

जेईई मेन में 99.963 प्रतिशत से पास हुए आदित्य पांडे ने बताया कि उनका सपना था कि दिल्ली आइआइटी से पढ़ाई करके मां बाप का नाम रोशन करें उसे पूरा करने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई करेंगे।

बेटियों ने भी लहराया परचम
जेईई मेन परिणाम में राजधानी के बेटियों ने भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। छात्रा नंदिनी दारूका ने 99.844 परसेंटाइल रैंक (1840) और गुंजन शेखर ने 99.664 परसेंटाइल (रैंक 529) हासिल किए। बता दें, 1 से 6 सितंबर के बीच हुई जेईई मेन 2020 परीक्षा के परिणाम 11 सितंबर की देर रात परिणाम घोषित किए गए हैं।

वेबसाइट पर अपलोड हुआ परिणाम
परिणाम (jeemain.nta.nic.in) वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इस बार 24 छात्रों को 100 परसेंटाइल मिला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने इसकी जानकारी दी। परीक्षार्थी अपना परिणाम वेबसाइट पर डेट ऑफ बर्थ, रोल नंबर आदि डालना होगा।

एडवांस के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन
जेईई एडवांस के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही हैं। इसके तहत जेईई मुख्य परीक्षा के टॉप 2.50 अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट (www.jeeadv.ac.in) पर जाकर 16 सितंबर शाम 5 बजे तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहीं 21 सितंबर को एडमिट कार्ड वेबसाइट पर जारी कर दिए जायेंगे। अभ्यर्थी अपने-अपने एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

27 सितंबर तक जमा होगी फीस
वहीं फीस जमा करने की आखिरी तारीख 17 सितंबर है। यह परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित की जाएगी। जेईई एडवांस के जरिए देशभर में 23 आईआईटी की 11 हजार से अधिक सीटों में दाखिले होंगे। इस बार परीक्षा का आयोजन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली कर रहा है।

संबंधित समाचार