Fatehpur News: झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, कई दिन से बुखार से था पीड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत हो गई।

फतेहपुर में झोलाछाप के इलाज से बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। झोलाछाप के इलाज से तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। परिजन शिकायत लेकर थाने भी पहुंचे। हालांकि बाद में परिजन शव अंतिम संस्कार को ले गए। 

गाजीपुर थाने के महमदपुर निवासी छोटे रैदास का तीन साल के पुत्र पिंटू कुछ दिनों से बीमारी था। वह राधानगर थाने के बड़नपुर सोनही गांव स्थित नर्सिंग होम में बेटे को भर्ती कराकर इलाज करा रहा था। नर्सिंग होम संचालक ने बच्चे की रविवार दोपहर जांच कराई। आरोप है कि उसकी इलाज दौरान मौत हो गई। हादसे से परिजन बेहाल हो गए और उन्होंने हंगामा किया।

इसके बाद परिजन बच्चे का शव लेकर गाजीपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामला राधानगर क्षेत्र का बताया। उन्हें राधानगर थाने भेज दिया। परिजन राधानगर थाने पहुंचे। इसके बाद पुलिस नर्सिंग होम पहुंची। संचालक मौके पर नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना किया। वह शव लेकर घर चले गए हैं। बच्चे का इलाज पिछले दो साल से नर्सिंग होम संचालक कर रहा था।

उधर, एसीएमओ डा. इश्तियाक अहमद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। झोलाछाप के इलाज के दौरान बच्चे की मौत हुई है। नर्सिंग होम सीज कर आगे कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा