बरेली: गुंडा है पति, करता है लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महिला अपने पति की गुंडई और रंगबाजी से परेशान है। जब वह पति का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। यही नहीं पति अपने साथियों के साथ बाइक से लूटपाट करता है। बाइक महिला के नाम है। महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत कर पति …

बरेली, अमृत विचार। महिला अपने पति की गुंडई और रंगबाजी से परेशान है। जब वह पति का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। यही नहीं पति अपने साथियों के साथ बाइक से लूटपाट करता है। बाइक महिला के नाम है। महिला ने शनिवार को एसएसपी ऑफिस में मामले की शिकायत कर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

बिथरी चैनपुर निवासी महिला की शादी ढाई साल पहले उम्मेदपुर भुता के युवक से हुई थी। आरोप है कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है। वह दहेज में दी गई बाइक से कैंट के युवक के साथ मिलकर लूटपाट करता है। कई बार पति और उसका दोस्त शराब पीकर उसके साथ छेड़खानी भी कर चुके हैं।

महिला ने विरोध किया तो 7 सितंबर को पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। जब वह मायके चली गई तो पति ने दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा और फायरिंग कर दहशत फैला दी। महिला ने इसकी शिकायत शनिवार को एसएसपी से की है।

संबंधित समाचार