बहराइच : करंट लगने से दो महिलाओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रूपईडीहा/बहराइच,अमृत विचार। जिले के अलग-अलग गांव में सोमवार को दो महिलायें करंट की चपेट में आई गईं। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रूपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रंजीत बोझा गांव निवासी 35 वर्षीय मीना देवी पत्नी जवाहर यादव न्यू सोमवार को घर में लगा मोटर छू लिया। बारिश होने के चलते मोटर में करंट उतर रहा था। महिला की करंट लगने से मौत हो गई। इससे परिवार के लोग रोने लगे। उधर फुलापुरवा गांव निवासी तारा देवी (40) पत्नी बसंत लाल घर में बिजली का तार अंजाने में छू गई। तार में करंट उतर रहा था। करंट लगने से महिला की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि पंचनामा के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। थानाध्यक्ष शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें : लखनऊ : आरटीओ जाने वाले कर लें इंतजार, नहीं तो घुटनों तक पानी में गुजरना पड़ेगा

संबंधित समाचार