बरेली: खड़े ट्रक से टकराई कार, एक की मौत, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा पुल के पास खड़े ट्रक से तेज गति से जा रही कार टकरा गई। कार में सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना बिसारतगंज के अखा निवासी लल्लू सिंह का 22 वर्षीय बेटा पिंकू कार से अपने दोस्तों के साथ बरेली आया हुआ था। देर रात वह दोस्तों के साथ घर आ रहा था। इस दौरान रामगंगा पुल के पास उनकी कार खड़े ट्रक से जा टकराई।

कार में सवार सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को शहर के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने पिंकू को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी चारों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। 

ये भी पढ़ें- बरेली: कृषि संकाय के साथ अब अमेरिका के विश्वविद्यालय से भी एमबीए

संबंधित समाचार