
बरेली: एक महीने से चल रहे विवाद के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, गांव में हुआ पथराव
बरेली/सीबीगंज, अमृत विचार। एक महीने से चल रहे विवाद के बाद जब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो मंगलवार शाम गांव में पथराव हो गया। पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कुछ महिलाएं घर की छतों से पथराव करते हुए दिखाई पढ़ रही हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची है। मामले में शिकायती पत्र पुलिस को सौंपा गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सीबीगंज के बादशाह नगर गांव का बताया जा रहा है। गांव के रहने वाले रामचरण ने बताया कि उनके घर के पीछे की तरफ दूसरे पक्ष के लोग अपना मकान बनवा रहा हैं जिसकी दीवार रामचरण के घर से लगी हुई है पहले भी इसे लेकर विवाद हुआ है। पुलिस को मामले में कई बार शिकायती पत्र सौंपा है लेकिन मामले में कोई कार्रवाई नही की गई, जिसके चलते दोनों पक्षों में विवाद पनपता रहा।
मंगलवार शाम रामचरण के घर पर दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया जिसमें कुलदीप व उसकी बहन को हल्की चोट आई। वीडियो में कई लोग पथराव करते दिख रहे हैं। मामले की सूचना पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पुलिस ने मौके से किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। इंस्पेक्टर सीबीगंज अशोक कुमार कांबोज ने बताया मामला संज्ञान में है अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
ये भी पढे़ं- बरेली: सितंबर की बारिश इस सीजन में जल्द लाएगी ठंड
Comment List