बरेली: सितंबर की बारिश इस सीजन में जल्द लाएगी ठंड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सितंबर में औसत से अधिक बारिश की वजह से सर्दी का मौसम जल्द शुरू होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञानी के अनुसार तापमान में करीब पांच डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इसी वजह से 21 सितंबर से ही रात की ठंड शुरू होने लगेगी।

पंतनगर यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 में सितंबर के अंत तक अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा था। तब यह तापमान सामान्य से कुछ ऊपर था। इस बार 2023 में सितंबर में अंत तक बारिश होने का अनुमान है। इस वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तापमान लुढ़कने के आसार रहेंगे। इस वजह से रात में ठंड की शुरुआत 21 सितंबर से ही होने के आसार हैं, क्योंकि 21 सितंबर से न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के करीब रहने की संभावना है। अक्टूबर आते आते रात में अच्छी खासी ठंड होने लगेगी।

58 एमएम बारिश, कल बढ़ सकता है तापमान
मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि मंगलवार को 4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। अब तक करीब 58 मिलीमीटर बारिश सितंबर में रिकॉर्ड हो चुकी है।

जिले में लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे आ गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने औसतन अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस का पूर्वानुमान जताया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: 583 सीएमआर वाली राइस मिलों ने फंसा दिए 126.84 करोड़ रुपये

 

संबंधित समाचार