बरेली: MJPRU ने खेलों का कैलेंडर किया जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने ऑल इंडिया, नार्थ ईस्ट जोन, नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट 2023-24 का स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत विश्वविद्यालय परिसर और महाविद्यालयों में होने वाले खेलों के स्थान निर्धारित कर दिए हैं। 

विश्वविद्यालय परिसर में एथलेटिक्स महिला, शूटिंग महिला व पुरुष, सेपक टाकरा महिला व पुरुष, एसआरएमएस में बैडमिंटन, बॉस्केट बाल, गंगाशील कॉलेज नवाबगंज में टेबल टैनिस पुरुष और एसआरएस महिला कॉलेज में टेबल टैनिस, पॉवरलिफि्टंग व वेटलिफ्टिंग महिला और बरेली कॉलेज में वालीबॉल होंगे। इसके अलावा अन्य जिलों के कॉलेजों में अलग-अलग खेलों का आयोजन होगा। कई खेलों के आयोजन स्थल अभी रिक्त रखे गए हैं। क्रीड़ा सचिव प्रो. आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोर्ट्स कैलेंडर जारी कर दिया गया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: एसडीएम सदर का तबादला, देवरिया के बने सीडीओ

 

 

संबंधित समाचार