मुरादाबाद : फर्जी पदाधिकारी बन उर्वरक लाइसेंस हथियाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद ,अमृत विचार। औद्यानिक उत्पादक व विपणन सहकारी समिति कांकरखेड़ा का फर्जी पदाधिकारी बनने के बाद कृषि विभाग से साठगांठ कर उर्वरक बेचने का लाइसेंस जारी कराकर व्यवसाय करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। औद्यानिक उत्पादक एवं वितरण सहकारी समिति कांकरखेड़ा ब्लाक डिलारी के …

मुरादाबाद ,अमृत विचार। औद्यानिक उत्पादक व विपणन सहकारी समिति कांकरखेड़ा का फर्जी पदाधिकारी बनने के बाद कृषि विभाग से साठगांठ कर उर्वरक बेचने का लाइसेंस जारी कराकर व्यवसाय करने के आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

औद्यानिक उत्पादक एवं वितरण सहकारी समिति कांकरखेड़ा ब्लाक डिलारी के अध्यक्ष अजीमुस्सान ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम मातीपुर मैनी निवासी शादाब हुसैन ने अपने सगे भाई इंतेखाब हुसैन व पिता इकबाल हुसैन को फर्जी तरीके से फर्जी मुहर व हस्ताक्षर के माध्यम से उनकी समिति के नाम से पदाधिकारी बना दिया। इसके बाद जिला कृषि अधिकारी कार्यालय से इफ्को खाद बिक्री लाइसेंस प्राप्त कर पिछले कई साल से कई केंद्रों के माध्यम से उर्वरक बिक्री का धंधा कर रहा है।

पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शादाब के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शनिवार को पुलिस ने इस मामले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसने पूछताछ कर रही है।

संबंधित समाचार