बरेली: आरटीआई के तहत कॉपी देखने के शुल्क की रसीद न देने पर विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एलएलबी, बीएएलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी कर दिए हैं। छात्र आरटीआई के तहत उत्तर पुस्तिकाएं देख रहे हैं। बुधवार को भी कई छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे और आरटीआई के तहत आवेदन कर उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी मेल पर देखने के लिए 300 रुपये का शुल्क जमा किया। जब इसकी रसीद नहीं दी गई तो छात्रों ने हंगामा किया। 

छात्र नेता रवि पंडित का कहना है कि जब उन्होंने रसीद मांगी तो उन्हें भी सही जवाब नहीं दिया गया। वहीं इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि आवेदन पत्र शुल्क की मोहर लगा दी जाती है। इसकी रसीद भी दी जाती है लेकिन मंगलवार को बिजली की दिक्कत की वजह से रसीद की प्रिंट नहीं निकल सकी। छात्र बाद में भी रसीद ले सकते हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: रत्निका श्रीवास्तव को मिली एसडीएम सदर की जिम्मेदारी

 

 

 

संबंधित समाचार