मुरादाबाद : परिवार को बंधक बना 1.86 लाख रुपए ले गए बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद ,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर बहेड़ी में शुक्रवार की देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। बदमाश तमंचे के बल पर ग्रामीण व उसके परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह होने …

मुरादाबाद ,अमृत विचार। भगतपुर थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर बहेड़ी में शुक्रवार की देर रात आधा दर्जन नकाबपोश बदमाशों ने ग्रामीण के घर धावा बोल दिया। बदमाश तमंचे के बल पर ग्रामीण व उसके परिवार को बंधक बनाकर डेढ़ लाख की नकदी लेकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सुबह होने पर पीड़ित युवक ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

थाना भगतपुर क्षेत्र के गांव रोशनपुर बहेड़ी निवासी अरमान अली पुत्र जैनुल शुक्रवार की रात अपने परिवार के साथ सो रहा था। बताया गया कि देर रात लगभग एक बजे आधा दर्जन बदमाश दीवार फांदकर अरमान के घर में घुस आए। इसके बाद बदमाशों ने सोते हुए लोगों को तमंचा दिखाकर उठाया और बंधक बना लिया।

परिवार को बंधक बनाने के बाद बदमाश अलमारी में रखे एक लाख 86 हजार रूपए लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाते ही अरमान ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर गांव के लोग जाग गए और अरमान के घर पहुंचे। ग्रामिणों की सूचना पर भगतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कांबिंग कर बदमाशों की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। भगतपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार