चीन में बड़ा हादसा, पुल निर्माणस्थल पर क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीजिंग। दक्षिण पश्चिम चीन में पुल निर्माणस्थल पर एक क्रेन गिरने से छह कामगारों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिआनयांग शहर के परिवहन ब्यूरो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना शहर में तुओ नदी पर एक एक्सप्रेस-वे पुल के निर्माण के दौरान बुधवार को हुई। इस दुर्घटना में छह कामगारों की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। जिआनयांग शहर सिचुआन प्रांत में है। 

ये भी पढ़ें- ब्रिटेन में शिक्षा प्रौद्योगिकी सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगी विलक्षण प्रतिभा की धनी नाम्या जोशी

संबंधित समाचार