हिन्दी दिवस : सीएम योगी ने दी बधाई, लिखा ये खास Tweet
लखनऊ, अमृत विचार। आज 14 सितम्बर को पूरे देश में हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। सरकारी कार्यालयों में इसको लेकर कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। हिंदी दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर सभी हिंदी प्रेमियों को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि हिंदी केवल एक भाषा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता का बोध करने वाली संस्कृति है।
हिंदी महज एक भाषा नहीं, अपितु हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली पूरी संस्कृति है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 14, 2023
'हिंदी दिवस' की प्रदेश वासियों एवं हिंदी प्रेमियों को ढेरों बधाई!
आइए, इसके विकास और इसे विश्व-ग्राम की भाषा बनाने के लिए संकल्पित हों। pic.twitter.com/W2f9liGf71
ये भी पढ़ें -लखनऊ : रेलवे में आज से शुरू होगा हिंदी पखवाड़ा, कई प्रतियोगिताएं होंगी आयोजित
