मुरादाबाद : अपनों के नजदीक जाना चाहते हैं एंबुलेंस कर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना काल में लगातार ड्यूटी कर रहे एंबुलेंस कर्मचारियों ने अब अपनों के नजदीक जाने की मांग को मुखर किया है। उन्होंने एंबुलेंस सेवा संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के सामने इस मांग को रखा। गृह जनपद के नजदीक के जिलों में स्थानांतरण की मांग की। खराब गाड़ियों को लेकर शिकायत रखी गई …

मुरादाबाद,अमृत विचार। कोरोना काल में लगातार ड्यूटी कर रहे एंबुलेंस कर्मचारियों ने अब अपनों के नजदीक जाने की मांग को मुखर किया है। उन्होंने एंबुलेंस सेवा संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों के सामने इस मांग को रखा। गृह जनपद के नजदीक के जिलों में स्थानांतरण की मांग की। खराब गाड़ियों को लेकर शिकायत रखी गई और वेतन बढ़ोतरी की मांगें भी रखी गईं।

दिल्ली रोड स्थित एक होटल में 108/102 एंबुलेंस सेवा संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष हनुमान पांडे के साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष सुशील पांडे, प्रदेश मीडिया प्रभारी महेंद्र तोमर ने 15 जिलों से आए एंबुलेंसकर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष शरद यादव, नीलम सिंह, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष निपेंदर यादव, मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसौदिया सहित कई स्थानीय पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

कोरोना काल में एंबुलेंस सेवा प्रभावित न हो, इसलिए कुछ कर्मचारियों ने इन पदाधिकारियों के माध्यम से अपनी मांगें प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तक पहुंचाईं। इनमें अधिकांश लोगों ने अपने गृह जनपद के नजदीक जाने की इच्छा जताई। इसके साथ ही वेतन बढ़ोतरी और दुरुस्त वाहनों को ही चलाने पर जोर दिया गया। बैठक में बिजनौर, अमरोहा, संभल, हापुड़, गाजियाबाद, सहारनपुर आदि के कर्मचारी मौजूद थे।

संबंधित समाचार