मुरादाबाद :अब सिग्नल तोड़ा तो बजेगा सायरन, कैमरे में हो जाएंगे कैद
मुरादाबाद,अमृत विचार। चौराहे पर सिग्नल का पालन अनिवार्य होगा। तोड़ा तो फौरन कैमरे में हो जाएंगे कैद। जल्द ही इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार होगा और फिर पीतल नगरी की ट्रैफिक व्यवस्था हाईटेक हो जाएगी। एक बिल्डिंग से पूरे नगर के यातायात पर नजर रखी जा सकेगी। कोरोना काल और मानसून का ग्रहण हटते ही पीतल …
मुरादाबाद,अमृत विचार। चौराहे पर सिग्नल का पालन अनिवार्य होगा। तोड़ा तो फौरन कैमरे में हो जाएंगे कैद। जल्द ही इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार होगा और फिर पीतल नगरी की ट्रैफिक व्यवस्था हाईटेक हो जाएगी। एक बिल्डिंग से पूरे नगर के यातायात पर नजर रखी जा सकेगी।
कोरोना काल और मानसून का ग्रहण हटते ही पीतल नगरी की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी पर नजर आएगी। इसे लेकर स्मार्ट सिटी के तहत नगर निगम ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। पीलीकोठी स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में ही चार माले की बिल्डिंग तैयार हो रही है।
इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम तैयार किया जा रहा है। पीलीकोठी, महाराणा प्रताप, स्टेशन, रोडवेज सहित कई चौराहों का कंट्रोल इसी बिल्डिंग से होगा। यहां कैमरों की मदद से यातायात पर नजर रखी जाएगी। हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग किए बगैर वाहन चालक गुजरेंगे तो कैमरे की मदद से उन पर कार्रवाई की जाएगी।
चौराहों पर सिग्नल एक्टिव किए जाएंगे। पुलिस के लिए भी यह काफी सहूलियत भरा रहेगा। साथ ही सिग्नल तोड़कर यातायात को बाधित करने वालों पर भी लगाम लग सकेगी। नगर आयुक्त संजय चौहान ने बताया कि कंट्रोल रूम तैयार करने के लिए टेंडर खुल चुका है और इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। बारिश के कारण कुछ रुकावटें आई हैं लेकिन जल्द ही इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है।
