अयोध्या में स्वच्छता लीग पखवाड़ा शुरू, 7 स्कूलों के 5 हजार बच्चों ने निकाला प्लाॅग रन
अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी को देश की सबसे स्वच्छ नगरी बनाने के लिए नगर निगम ने गुरुवार से पखवाड़े का आगाज किया है।
नगर निगम की ओर से इंडियन स्वच्छता लीग 2.0 पखवाड़े के तहत पहले दिन शहर के 7 स्कूलों के 5000 बच्चों ने प्लाग रन निकाल कर लोगों को जहां जागरूक किया वहीं स्वच्छता के लिए श्रमदान भी किया। बच्चों और निगम के अफसरों द्वारा सुबह जॉगिंग करते हुए जगह - जगह से कूड़ा उठाया गया। पहले दिन गुलाबबाड़ी से चौक तक प्लॉग रन निकाला गया। इस दौरान सड़कों के किनारे जमा कूड़े एकत्र किए गए। बच्चों ने विभिन्न प्रेरणादायी स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक किया।
अपील : सैर को निकलें तो स्वच्छता में बनें सहभागी
नगर निगम के नगर आयुक्त विशाल सिंह कहा है कि रामनगरी अयोध्या को देश का सबसे स्वच्छ नगरी बनाने के लिए स्वच्छता पखवाड़ा शुरू हुआ है। लोगों से अपील है कि वह जब सुबह घूमने निकले थे उनके मुंह पर मास्क और हाथ में ग्लव्स हो ताकि वे जॉगिंग करते हुए रास्ते में जो भी कूड़े पड़े हो उसको उठाते चलें। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से लोग जागरूक होंगे और शहर स्वच्छ और सुंदर होगा। बताया कि जिस तरह से लोग छोटे-छोटे टुकड़ों में गलियों में सड़कों पर कूड़ा फेंकते हैं उससे सड़के और गालियां गंदी होती हैं। उन्होंने अपील की कि लोग प्लाॅग रन की एक्टिविटी की आदत डालें। जब सुबह जॉगिंग करने निकले तो रास्ते में पड़ने वाले छोटे-छोटे कूड़े को उठाते चलें।
ये भी पढ़ें -हापुड़ लाठीचार्ज : प्रयागराज में अधिवक्ताओं की हड़ताल से न्यायिक कार्य ठप
