बहराइच : लंदन युनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल करेगी जरवल की रिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जरवल/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के जरवल की छात्रा को लंदन के प्रसिद्ध कालेज से एलएलबी करने का आफर मिला है। परिजन इसको छात्रा की लगन और मेहनत तथा शुभचिंतकों का आशीर्वाद मान रहे है। छात्रा के गांव में जश्न का माहौल है।

जरवल विकास खण्ड के ग्राम अरई उमरी निवासी जयप्रकाश सिंह की पुत्री रिया सिंह को कानून की उच्च शिक्षा हेतु विश्व के प्रसिद्ध विश्वविद्यालय " यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट मिंस्टर " लंदन में प्रवेश का आफर मिला है। रिया सिंह ने लखनऊ के सिटी मान्टेंसरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। होनहार छात्रा ने  इंटरमीडिएट तक सभी परीक्षा परिणाम प्रथम श्रेणी में उतीर्ण किया। रिया को इग्लैण्ड के सबसे प्रतिष्ठित "यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट मिंस्टर" विश्वविद्यालय से एलएलबी उच्च शिक्षा की पढाई का आफर मिला। शिक्षा की गुणवत्ता एवं विश्व स्तरीय रेकिंग देखते हुए परिवार के लोगों ने रिया को लंदन के प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी आफ वेस्ट मिंस्टर लंदन में प्रवेश का निर्णय लिया है। 

रिया ने अपनी इस उपलब्धि के लिए बाबा स्व. रणजीत सिंह एडवोकेट व पिता जयप्रकाश सिंह को श्रेय दिया। रिया के पिता जय प्रकाश सिंह ने बताया कि यह मेरे परिवार,शुभचिंतकों और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। छात्रा की उपलब्धि पर जगदम्बा प्रसाद सिंह, रणन्जय सिंह, गजेन्द्र सिंह,ओपी सिंह. डा.अखिलेश सिंह, राकेश सिंह, आलोक सिंह समेत लोगों ने खुशी व्यक्त की।

ये भी पढ़ें -मिशन 2024: पिछड़ा वर्ग को जोड़ने के लिए प्रयागराज में ओबीसी महाकुम्भ का आयोजन करेगी भाजपा

संबंधित समाचार